Mimio ने अभी एक नई उत्पाद शृंखला शुरू की है और हम प्रशिक्षण पाठ्यक्रम और इसके साथ वाली सामग्री बनाने में व्यस्त हैं.
हमारे नए संकलन के लिए शीघ्र पुन: जाँचें ताकि आप अपने Mimio उत्पादों से अधिकतम लाभ ले सकें.
"एक शिक्षक होने के नाते, मुझे यह पता है कि अपने विद्यार्थियों तक पहुँचने में इंटरेक्टिव प्रौद्योगिकी वास्तव में मेरी किस प्रकार से मदद कर सकती है. मुझे यह भी पता है कि पहले से व्यस्त दिनचर्या में नई तकनीक सीखने में समय लगता है. हमारे प्रशिक्षण संसाधन और कार्यक्रम सुविधाजनक हैं, ताकि जब आपके पास समय हो, आप स्वयं या किसी समूह के साथ सीख सकें. कई मामलों में आप हमारे आरामदायक ऑनलाइन उपकरणों द्वारा तेजी से सफलता प्राप्त कर सकते हैं.''
सारा कफ़लिन,
टीचर एडवोकेसी मैनेजर
MimioTraining™ संसाधन आपको हमारी उन्नत तकनीकों का अधिकतम लाभ लेने में सक्षम बनाते हैं. हमारे प्रशिक्षण विशेषज्ञों से सीखें - आपके जैसे शिक्षक जो अपनी स्वयं की कक्षाओं में Mimio उत्पादों का प्रयोग करते हैं.
अपनी आवश्यकताओं के अनुसार प्रशिक्षण संसाधनों की शृंखला से चुनें.
चाहे आप MimioClassroom उत्पादों के लिए नए हों, समीक्षा की आवश्यकता हो या कोई विशेषज्ञ बनना चाहते हों, हमारे पास आपके लिए प्रशिक्षण घटक हैं. MimioClassroom इंटरेक्टिव सोल्यूशन सरल है - सीधे प्रयोग करने में आसान है - फिर भी यदि आपको मदद की जरूरत है या और सीखना चाहते हैं, तो हमारे पास संसाधन हैं. हम आपकी दिनचर्या व आराम के हिसाब से प्रशिक्षण प्रोग्राम की लचीली श्रृंखला प्रदान करते हैं.
अपने स्वयं की दिनचर्या के अनुरूप प्रशिक्षण सामग्री का तुरंत उपयोग करे.
Mimio स्व-निर्देशित प्रशिक्षण, एडवांस्ड MimioClassroom विषयों के आधार पर video tutorials पर असिमित फ़्री उपयोग उपलब्ध कराता है. किसी भी समय संदर्भ लेने के लिए प्रयोक्ता मार्गदर्शिका, त्वरित प्रारंभ मार्गदर्शिका और Reference Cards डाउनलोड करें.
एक लाइव, ऑनलाइन, इंटरेक्टिव प्रशिक्षण सत्र में भाग लें.
अंतर्क्रियात्मक रूप से सीखने के साथ-साथ, MimioClassroom उत्पादों का मूल्य बढ़ाने के बारे में व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त करें. Mimio विशेषज्ञों द्वारा दिए जाने वाले निशुल्क ऑनलाइन प्रशिक्षण सत्र के लिए साइन अप करें.