MimioStudio

इंटरेक्टिव क्लासरूम के लिए एजुकेशनल सॉफ्टवेयर

DYMO/Mimio का पुरस्कार विजेता MimioStudio™ एजुकेशनल सॉफ्टवेयर ऐसा एकमात्र इंटरेक्टिव सॉफ्टवेयर है जिसकी जरूरत आपको अपने क्लासरूम में दिलचस्प इंटरेक्टिव व्हाइटबोर्ड पाठ तैयार करने और प्रस्तुत करने के लिए होती है।

MimioStudio एजुकेशनल सॉफ्टवेयर कई सारे कल्पनाशील टूल्स और आसान खूबियां पेश करता है जो सीखने और पढ़ाने के काम को ज्यादा आसान बना देती हैं। आपको अपने सभी MimioClassroom™ प्रॉडक्ट नियंत्रित करने के लिए केवल एक इंटरेक्टिव सॉफ्टवेयर प्रोग्राम सीखने की जरूरत है - और आप जल्दी ही स्पीड के साथ इनका उपयोग करने लगेंगे क्योंकि इन्हें काफी आसानी से चलाया जा सकता है।

ActivityWizard वीडियो को प्ले करना।

MimioStudio 9 के लिए नया: ActivityWizard

MimioStudio ActivityWizard

ActivityWizard, MimioStudio 9 सॉफ्टवेयर का एक नया विशिष्ट और समझदार गतिविधि तैयार करने वाला फीचर है। MimioStudio ActivityWizard का उपयोग करके अध्यापक एक विशेष उम्र और श्रेणी स्तर के लिए लक्षित गतिविधियां बना सकते हैं और ActivityWizard के नॉलेज इंजन की मदद से उनमें ऑटोमैटिक ढंग से संबंधित तथ्य डाल सकते हैं । ActivityWizard टूल स्वचालित तरीके से गतिविधि तैयार करता है और कुछ ही मिनटों में उच्च गुणवत्ता वाले प्रभावी निर्देश तैयार करने के जरूरी कदम बताता है। पाठ अधिक अर्थपूर्ण बन जाते हैं और स्टूडेंट अपनी निरंतर सफलता के लिए जरूरी कौशल हासिल करने में अधिक दिलचस्पी से शामिल होते हैं।

Recognition Tools

पहचान टूल्स
अपनी हैंडराइटिंग को टाइप किए हुए टैक्स्ट में बदलें और हाथों से बनाई हुई आकृतियों को कुशलता के साथ तैयार की हुई जियोमेट्री में, आसानी से और तेजी के साथ बदलें।

Presentation Tools

प्रजेंटेशन टूल्स
स्पॉटलाइट व रिवील टूल्स का उपयोग करते हुए अपने इंटरेक्टिव व्हाइटबोर्ड पाठ को आकर्षक बनाएं। इस इंटरेक्टिव सॉफ्टवेयर के भीतर स्लाइड बदलना और एनिमेशन बनाने का काम आपकी अंगुलियों के इशारे पर होता है।

Educational Content

शिक्षा संबंधी सामग्री
MimioStudio Gallery में मौजूद पाठ सामग्री की विस्तृत श्रृंखला में से निकालें। इसमें कई डाउनलोड किए जाने योग्य कंटेंट पैक और पाठ मौजूद हैं और नया ActivityWizard कुछ ही मिनटों में बेहतर क्वालिटी की गतिविधि तैयार कर सकता है।

File Importing

फाइल कंपेटिबिलिटी
सीधे अपने MimioStudio इंटरेक्टिव सॉफ्टवेयर में कई किस्म की फाइलों (माइक्रोसॉफ्ट वर्ड, पावरप्वाइंट, एडोब, स्मार्ट, प्रोमेथियन, और आईडब्ल्यूबी सहित) में मौजूद वर्तमान स्रोतों को इंपोर्ट करें।

Screen Recording

स्क्रीन रिकॉर्डिंग
छात्रों को सिखाने के मकसद से अपनी स्क्रीन को एक वीडियो के तौर पर रिकॉर्ड करें, या अपने पाठों में अपने कंप्यूटर पर मौजूद किसी भी चीज को जोड़ने के लिए स्थिर स्क्रीनशॉट लें।

Grade Scoring

ग्रेड स्कोरिंग
MimioStudio Gradebook के साथ स्टूडेंट के उत्तरों को ऑटोमैटिक तरीके से रिकॉर्ड करें - हाथ से ग्रेडिंग देने वाले टेस्ट में खर्च होने वाले अपने बेशकीमती समय की बचत करें।

MimioStudio एजुकेशनल सॉफ्टवेयर 33 भाषाओं में उपलब्ध है, और इसे विंडोज, लाइनक्स, और मैकिनटोश ऑपरेटिंग सिस्टम सहित कई प्लेटफॉर्म में इंस्टाल और रन किया जा सकता है।

वाकई एक यूज़र फ्रैंडली अनुभव के लिए, आसान MimioStudio एजुकेशनल सॉफ्टवेयर आपके MimioClassroom उपकरणों को बिना किसी परेशानी के इंटीग्रेट कर देता है।

MimioClassroom MimioTeachMimioVoteMimioViewMimioCapture MimioPad