MimioPad वायरलेस टेबलेट

हमसे संपर्क करें अपने क्षेत्र में उपलब्धता के लिए.

MimioPad

कितना अच्छा हो यदि आप पूरी कक्षा में घूमते हुए अपने व्हाइटबोर्ड से पढ़ा सकें?

जब कोई पाठ अपने पूरे प्रवाह पर हो और विद्यार्थी उत्साहित हो, तब आप भी घूम कर पढ़ाना चाहेंगे. MimioPad™ वायरलेस टेबलेट से आप अपनी कक्षा में कहीं से भी अपने व्हाइटबोर्ड को नियंत्रित कर सकते हैं. यह एक ऐसे वायरलेस यूएसबी रिसीवर के साथ आता है, जो स्वत: MimioTeach सिस्टम से संप्रेषण करता है. जिसका अर्थ है कि साधारण MimioStudio टूलबार व मेनू दोनों उत्पादों के लिए समान हैं.

आईए देखें MimioPad टेबलेट कैसे कार्य करती है:

  • टेबलेट चालू करें और आप अपनी कक्षा में कहीं से भी तुरंत अपने व्हाइटबोर्ड को नियंत्रित कर सकते हैं
  • 9 मीटर (30 फ़ीट) दूर तक, जहाँ आप चाहें, चल सकते हैं.
  • MimioPad स्टायलस से टेबलेट पर लिखें, इंगित करें और क्लिक करें.
MimioPad क्लासरूम

MimioPad टेबलेट से आप पाठ पर अपना नियंत्रण खोए बिना विद्यार्थियों पर निजी तौर पर विशेष ध्यान दे सकते हैं.

MimioPad तकनीक विद्यार्थियों की सहभागिता बढ़ाने में आपकी मदद करती है.

चूंकि आप कहीं भी घूम सकते हैं, आप विद्यार्थियों पर निजी तौर पर विशेष ध्यान दे सकते हैं और अधिक प्रभावी ढंग से अपनी कक्षा का प्रबंधन कर सकते हैं. साथ ही एक कंप्यूटर पर एक से अधिक टेबलेट जोड़ी जा सकती हैं. विद्यार्थी MimioPad टेबलेट का उपयोग करके अपनी बारी लेना और अपनी जगह से उठे बिना व्हाइटबोर्ड पर क्लिक करना पसंद करेंगे. साथ ही, इस सिस्टम से विद्यार्थियों को व्हाइटबोर्ड पर जाए बिना सहभागिता करने की सीमित स्वतंत्रता मिलती है.

MimioPad tablet वजन में हलकी और संभालने में आसान है.

सभी Mimio उत्पादों के जैसे ही MimioPad सिस्टम को सुविधाजनक व वहनीय बनाने के लिए डिज़ाइन किया गया है. टेबलेट का आकार आपके हाथों के लिए उपयुक्त है, अत: इसका उपयोग स्वाभाविक लगता है. MimioPad स्क्रीन पर शॉर्टकट कुंजियों (कीज़) से MimioStudio सॉफ़्टवयेर उपकरणों पर तेज़ी व आसानी से एक्सेस मिलती है.