ऐसा हो यदि आप ड्राय इरेज़र मार्कर को किसी भी व्हाइटबोर्ड पर प्रयोग कर सकें और जो भी रंगीन लेख आपने लिखा है, उसे बाद में साझा करने व संपादित करने के लिए स्वत: सेव कर सकें.
MimioCapture™ इंक रिकॉर्डिंग सिस्टम MimioTeach तकनीक के लिए एक उम्दा उपयंत्र है. इससे आप पढ़ाते समय अपने कंप्यूटर पर व्हाइटबोर्ड नोट्स व ड्रॉइंग्स सेव (सुरक्षित) कर सकते हैं, ताकि आपके विद्यार्थी निश्चिंत होकर कक्षा में अधिक ध्यान दे सकें और पूरी तरह भाग ले सकें.
- कभी भी मार्कर पेन और MimioTeach स्टायलस में स्विच करें और सिस्टम तुरंत पहचान जाएगा कि आप कौन से उपकरण का प्रयोग कर रहे हैं.
- पीडीएफ़, जेपीईजी और एचटीएमएल सहित विभिन्न फ़ॉर्मेट में विद्यार्थियों के लिए अपने व्हाइटबोर्ड नोट्स कभी भी सेव करें, संपादित करें व प्रिंट करें.
- फ़्लाय पर अपने पाठों में विद्यार्थियों की ड्रॉइंग्स जोड़ें.
- किसी दस्तावेज़ में अपने हस्तलेखन को फ़ॉन्ट आधारित पाठ में बदलें.
- एक से अधिक कक्षाओं के लिए समान नोट्स प्रयोग में लाएँ.
- अनुपस्थित विद्यार्थियों के लिए नोट्स कैप्चर करें.
- बिना किसी प्रोजेक्टर के इसका प्रयोग करें.
कार्यकुशल मार्कर पेन और इरेज़र चुम्बकीय ट्रै में जल्दी से रिचार्ज हो जाते हैं, और उनका चार्ज तकरीबन एक सप्ताह तक रहता है. किसी भी चुम्बकीय व्हाइटबोर्ड में ट्रै को माउंट करें और जब आपने पेन व इरेज़र का उपयोग पूरा कर लिया हो, तो उन्हें वहाँ रख दें. वे अपने आप चार्ज हो जाएँगे और आपको बैटरी बदलने की चिंता नहीं करनी पड़ेगी, जिससे आपका समय व पैसे, दोनों की बचत होगी.
आपके विद्यार्थी कक्षा में अधिक व्यस्त रह पाएँगें.
MimioCapture, व्हाइटबोर्ड पर अपने आप सब कुछ सेव करता है, ताकि आपके विद्यार्थी कक्षा में शिक्षण सामग्री पर स्वतंत्र रूप से कार्य कर सकें और पूरी तरह से सहभागिता कर सकें. तथा अनुपस्थित विद्यार्थी आसानी से छूटे हुए भाग को पूरा कर सकते हैं.
आप आसानी से व बिना परिश्रम के अपने पाठ तैयार कर सकते हैं.
आपके व्हाइटबोर्ड नोट्स व आपके विद्यार्थियों के योगदान को कैप्चर करके MimioCapture आपकी पाठ योजनाओं को बेहतर बनाने तथा आपके विद्यार्थियों के शिक्षण को उम्दा करने में आपकी मदद करेगा.
पेन, मार्कर और इरेज़र चुम्बकीय ट्रै में जल्दी से रिचार्ज हो जाते हैं.
सिर्फ Mimio द्वारा उपलब्ध, MimioCapture ट्रै आसानी से धातु की पृष्ठभूमि वाले किसी भी व्हाइटबोर्ड पर माउंट हो जाती है. कार्यकुशल पेन और मार्कर का चार्ज तकरीबन एक सप्ताह तक रहता है. वे कक्षा के बाद अपने आप चार्ज हो जाते हैं, बस उन्हें ट्रै में डाल दें और वे अगले दिन के लिए तैयार हो जाएँगे. बैटरी की कोई आवश्यकता नहीं होती, अत: आपका पैसा भी बचता है और वातावरण की भी मदद होती है.