Mimio वायरलेस

MimioWireless

और अधिक सुविधा के लिए वायरलेस का प्रयोग करें

जब आपकी कक्षा में भौतिक परिवर्तन हों, तो Mimio वायरलेस विकल्प से आप अपने Mimio इंटरेक्टिव सिस्टम को बिना किसी यूएसबी केबल के भी चला सकते हैं.

  • आरामदायक स्थान निर्धारण
    Mimio वायरलेस मॉड्यूल से आपके कंप्यूटर को व्हाइटबोर्ड से 9 मीटर (30 फ़ीट) दूर स्थित किया जा सकता है - यूएसबी केबल की तुलना में 2 गुना अधिक दूर.
  • तेज सेटअप
    अपने कंप्यूटर के यूएसबी पोर्ट में छोटा वायरलेस एडाप्टर लगाएँ और अपने Mimio इंटरेक्टिव Xi बार पर यूएसबी मॉड्यूल को वायरलेस मॉड्यूल से बदलें. आप तुरंत कनेक्ट हो जाते हैं.
  • विश्वसनीय प्रचालन
    रिसीवर और एडाप्टर फ़ैक्टरी से ही पैयर हो कर आते है, इसलिए वे एक-दूसरे से विशेष रूप से संपर्क कर सकते हैं. आपको अन्य वायरलेस डिवाइस या नेटवर्क से कोई हस्तक्षेप नहीं मिलेगा.
  • अपने ऑपरेटिंग सिस्टम का चयन करें
    Mimio वायरलेस विंडोज़, मैकिंतोश और लिनक्स ऑपरे‍टिंग सिस्टम के साथ कार्य करता है.