Mimio इंटरेक्टिव Xi बार और स्टायलस

MimioXi

कुछ लचीले घटकों द्वारा असाधारण प्रदर्शन

Mimio इंटरेक्टिव सिस्टम का हर भाग वजन में हलका, किंतु टिकाऊ, संभालने में आसान और लाने-ले जाने में आरामदायक है.

सुव्यवस्थित Mimio इंटरेक्टिव Xi बार में Mimio की पेटेंटेड इंफ़्रारेड और अल्ट्रासाउंड सेंसर तकनीक है.

  • यह आपके व्हाइटबोर्ड पर आड़ा या खड़ा चिपक जाता है.
  • आसान ट्रांसपोर्ट या संग्रहण के लिए तह हो जाता है.
  • पाँच बिल्ट-इन फ़ंक्शन बटन इंटरेक्टिव मोड, उपकरण पैलेट और स्क्रीन मार्क-अप तथा प्रस्तुति प्रभावों को नियंत्रित करते हैं.

Mimio इंटरेक्टिव स्टायलस एक माउस की तरह कार्य करता है, ताकि आप अपने कंप्यूटर के फ़ंक्शन को व्हाइटबोर्ड से ही चला सकें. कंप्यूटर माउस का प्रयोग करने के लिए अब आगे-पीछे जाने की आवश्यकता नहीं!

  • दो बटन फ़ंक्शन से आप क्लिक, राइट क्लिक, ड्रैग और ड्रॉप कर सकते हैं.
  • ठोस टैफ़लॉन टिप चिकनी, सुगम क्रियाएँ सुनिश्चित करती‍ है.
  • आरामदायक व सुविधाजनक कवर के कारण दरारों व दबाव से सुरक्षा मिलती है.

MimioStudio एक ऐसा सॉफ़्टवेयर पॉवरहाउस है, जो Mimio इंटरेक्टिव सिस्टम को चलाता है और आपके शिक्षण विकल्प को आश्चर्यजनक रूप से विस्तृत करता है.

  • विभिन्न ग्रेड स्तरों के लिए बनाए गए, कई विषयों में उपयोग के लिए तैयार पाठों से सुसज्जित सामग्री गैलरी से चुनें. उन्हें जैसे हैं, वैसे ही करें या अपने अनुसार संपादित करें.
  • गतिशील पाठ योजनाएँ बनाने के लिए इंटरेक्टिव सामग्री - ऑडियो, वीडियो और फ़्लैश एनीमेशन्स शामिल करें.
  • पसंदीदा अनुप्रयोगों - पॉवरपॉइंट़ वर्ड, एक्सेल और एडोबी एक्रोबेट से सॉफ़्टवेयर में मौजूदा पाठ आयात करें.
  • विंडोज़, मैकिंतोश और लिनक्स ऑपरे‍टिंग सिस्टम के लिए उपलब्ध.

आपका Mimio सिस्टम सक्रिय कक्षा उपयोग के पिछले कुछ वर्षों के अनुभव के आधार पर बना है. आवश्यक होने पर मरम्मत की जा सकती है, पुर्जे मँगवाए जा सकते हैं, जिससे ऑन-साइट सेवा कॉल का खर्च बचता है.