हमारे बारे में

विशुद्ध शिक्षण.

1997 में Mimio इस एकमात्र विचारधारा के साथ आरंभ हुआ: विद्यार्थियों हेतु ऐसी तकनीक द्वारा शिक्षण को अधिक आकर्षक बनाना, जो शिक्षकों के लिए उनके श्रेष्ठ कार्य अर्थात शिक्षण को आसान बनाती हो.

Mimio का जन्म एमआईटी के कुछ बहुत सृजनात्मक विचारकों द्वारा हुआ था. इंजीनियरिंग समस्या/समाधान पद्धति का प्रयोग करके उन्होंने यह महसूस किया कि विद्यार्थी नोट्स बनाने के कार्य में बहुत उलझे हुए थे, वे अपने पाठों पर भी पूरी तरह से ध्यान नहीं दे पा रहे थे. तब उन्होंने सोचा कि “कैसा हो यदि कोई ऐसा तरीका मिल जाए जिससे व्हाइटबोर्ड नोट्स, फ़ॉर्मूले और ड्रॉइंग्स को लिखे बिना ही प्राप्त किया जा सके?” कुछ नया खोज निकालने के जोश से उन्होंने कुछ ऐसा आविष्कार किया जो MimioCapture™ ट्रैकिंग सिस्टम बन गया. अब विद्यार्थी प्रत्येक पाठ पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं और बाद में नोट्स प्राप्त कर सकते हैं.

जैसे-जैसे Mimio आगे बढ़ा कई महत्वपूर्ण आविष्कारों ने शिक्षकों को शिक्षण पर ध्‍यान देने में और विद्यार्थियों को सीखने पर ध्यान देने में मदद की. परिणाम शैक्षणिक पुरस्कारों और विश्वव्यापी पहचान का एक इतिहास बन गया.

शिक्षा में नैतृत्व. आज और कल.

आज, Mimio इंटरेक्टिव टीचिंग टेक्नोलॉजिस में विश्व में अग्रणी है. फिर भी हमने भविष्य का अन्वेंषण, प्रारंभिक रूप में असंभव दिखने वाले उत्तरों को खोजना बंद नहीं किया. हमने कई वर्षों तक शोध की. और हमने विश्व-स्तरीय इंजीनियरों को श्रेष्ठ शिक्षकों के ‍साथ जोड़ा. यह सब एक ऐसा समाधान विकसित करने के लिए किया जो उद्योग के लिए नए आकर्षक मानक सेट करें.

परिणाम नवीनतम MimioClassroom™ उत्पाद समूह है, जो कि हमारे श्रेष्ठ शिक्षण उपकरण है. अन्य इंटरेक्टिव तकनीकों की जटिलताओं को कम किया गया. इसे पूर्ण रूप से एकीकृत सिस्टम से बदला गया, ताकि आप अपने जरूरी उपकरणों को आवश्यकता अनुसार जोड़ सकें. और इससे विद्यार्थियों के शिक्षण को बेहतर बनाने के लिए उनके द्वारा अधिक सक्रिय सहभागिता होती है.

कल्पना करें कि आप शिक्षण पर अच्छी तरह ध्यान दे पा रहे हैं, क्योंकि तकनीक समस्या पैदा नहीं करती - इससे शिक्षण आसान हो जाता है. कल्पना करें कि विद्यार्थियों को अब सीखने में और मजा आ रहा है. हम प्रतिदिन इसी के बारे में सोचते रहते हैं, और यही कारण है कि Mimio दुनिया की अन्य इंटरेक्टिव तकनीकों से भिन्न है.