उपयोग की शर्तें

इस वेबसाइट में किसी भी पेज का उपयोग करने या उस पर जाने से पहले कृपया उपयोग की इन शर्तों को सावधानीपूर्वक पढ़ें.

इस वेबसाइट पर जाकर या इसका उपयोग करके आप नीचे उल्लिखित उपयोग की शर्तों के लिए अपनी सहमति और स्वीकृति दर्शाते हैं. अगर आप उपयोग की इन शर्तों से सहमत नहीं हैं, तो कृपया इस वेबसाइट का उपयोग ना करें.

Newell Rubbermaid किसी भी समय इस पोस्टिंग को अपडेट करके उपयोग की इन शर्तों में संशोधन कर सकता है, और ऐसे परिवर्तन के बाद अगर आप इसका उपयोग करते हैं तो यह माना जाएगा कि आप इन परिवर्तित शर्तों से सहमत हैं. कृपया परिवर्तनों के लिए उपयोग की इन शर्तों को समय-समय पर जाँचते रहें. इस वेबसाइट का स्वामित्व और संचालन Newell Rubbermaid Inc. तथा इसकी सहायक और सहयोगी कम्पनियों (सामूहिक रूप से "Newell," "Newell Rubbermaid," "हम," या "हम सब") के द्वारा किया जाता है. इस वेबसाइट या इसके संचालन से सम्बंधित प्रश्न, उपयोग की शर्तों के अंत में दिए गए संपर्क बिन्दुओं के साथ निर्देशित किये जाने चाहिए.

इस वेबसाइट को देखने या इसका उपयोग करने के सम्बन्ध में, आपको अनुमति दी जाती है कि आप इस वेबसाइट पर पोस्ट की गयी सामग्री की एक कॉपी को अस्थायी रूप से केवल एक कंप्यूटर पर डाउनलोड कर सकते हैं, लेकिन इसका उपयोग आप केवल अपने लिए कर पाएंगे, वाणिज्यिक रूप से इसका उपयोग करने की इजाज़त नहीं है. इस वेबसाइट पर किसी भी स्थान पर अन्यथा दी गयी किसी विशेष जानकारी के अलावा, इस वेबसाइट की किसी भी सामग्री का पुनर्वितरण, पुनः संचरण, पुनः प्रकाशन या वाणिज्यिक उपयोग, Newell Rubbermaid या उस कॉपीराईट मालिक की लिखित अनुमति के बिना स्पष्ट रूप से निषिद्ध है, जिससे हमने लाइसेंस प्राप्त किया है. ऐसी अनुमति के लिए अनुरोध नीचे निर्दिष्ट संपर्क सूत्रों से किया जाना चाहिए. यहाँ स्पष्ट रूप से दिए गए सभी अधिकार आरक्षित नहीं हैं. इस वेबसाइट से किसी भी जानकारी, सामग्री या चित्रों को डाउनलोड करने से ऐसी जानकारी, सामग्री या चित्रों के स्वामित्व के अधिकार आप पर हस्तांतरित नहीं होते हैं, और ऐसी जानकारी, सामग्री या चित्रों का उपयोग केवल उपयोग की इन शर्तों के अनुसार ही किया जा सकता है. आप Newell Rubbermaid की लिखित अनुमति के बिना किसी भी सर्वर या कंप्यूटर पर इस साइट पर उपस्थित किसी भी सामग्री या इस साईट के किसी भी हिस्से का संग्रह नहीं कर सकते हैं.

हाइपरलिंक्स
इस वेबसाइट में थर्ड पार्टी वेबसाइट्स के लिए हाइपरलिंक्स हो सकते हैं, और वे वेबसाइट्स ऐसी स्वतंत्र थर्ड पार्टियों की एकमात्र जिम्मेदारी हैं, और आप केवल अपने जोखिम पर ही इनका उपयोग कर सकते हैं. Newell Rubbermaid का ऐसी थर्ड पार्टी वेबसाइट्स की नीतियों या सामग्री पर कोई नियंत्रण नहीं है, और हम इस वेबसाइट से हाइपरलिंक्ड किसी भी वेबसाइट की सामग्री, सटीकता या विश्वसनीयता (और किसी भी परिस्थिति में इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे) के लिए जिम्मेदार नहीं हैं. वे लोग जो इस वेबसाइट से किसी जानकारी का उपयोग करते हैं (किसी हाइपरलिंक के माध्यम से प्राप्त किसी जानकारी सहित), वे किसी भी कानून के अनुसार ऐसी जानकारी के लिए अकेले खुद पूरी तरह से जिम्मेदार हैं.

इस वेबसाइट का उपयोग
Newell Rubbermaid आपको यहाँ इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए और इस वेबसाइट पर जाने के लिए एक सीमित, निजी, गैर-वाणिज्यिक, गैर-अनन्य, गैर-हस्तांतरणीय लाइसेंस देता है.

तथापि इसके उपयोग की शर्तों के अनुसार, आप:

  • इस वेबसाइट से या इसमें उपस्थित किसी कॉपी से किसी भी स्वामित्व नोटिस को हटा नहीं सकते हैं;
  • किसी व्यवसायिक उद्देश्य के लिए या किसी थर्ड पार्टी के फायदे के लिए या लाइसेंस के नियमों के विपरीत किसी भी तरह से इस वेबसाइट का उपयोग नहीं कर सकते हैं;
  • किसी ऐसी जानकारी को विकसित, उत्पन्न, संचरित या संग्रहित करने के लिए इस वेबसाइट का उपयोग नहीं कर सकते हैं जो: (A) किसी थर्ड पार्टी की बौद्धिक संपदा या किसी अन्य स्वामित्व अधिकार का उल्लंघन करे; (B) जो अपमानसूचक या हानिकारक हो; या (C) जो किसी भी तरह से इस वेबसाइट के किसी अन्य व्यक्ति के द्वारा उपयोग के सामान्य प्रदर्शन में बाधा उत्पन्न करे या अन्यथा हस्तक्षेप करे;
  • इस वेबसाइट को हैक या रिवर्स इंजिनियर या डीकम्पाइल करने का प्रयास नहीं कर सकते हैं या Newell Rubbermaid के द्वारा संचरित, प्रसंस्कृत या संग्रहित डेटा और/या इस वेबसाइट के सम्बन्ध में Newell Rubbermaid के द्वारा कार्यान्वित डिजिटल अधिकार प्रबंधन तकनीक और/या एनक्रिप्शन, किसी सुरक्षा उपाय पर काबू पाने का प्रयास नहीं कर सकते हैं; या
  • किसी अवैध प्रयोजनों के लिए इस वेबसाइट का उपयोग नहीं कर सकते हैं.

Newell Rubbermaid सामग्री
Newell Rubbermaid, इसके सम्बद्ध और लाइसेंसधारक, इस वेबसाइट में सभी स्वामित्व अधिकार रखते हैं. इस वेबसाइट में निहित सामग्री शामिल है, लेकिन यह उन लेखों, चित्रों, उदाहरणों, ऑडियो रिकॉर्डिंग, और वीडियो रिकॉर्डिंग तक सीमित नहीं है जिनका स्वामित्व और लाइसेंस Newell Rubbermaid और इसके सम्बद्ध, और लाइसेंस धारकों ("Newell Rubbermaid सामग्री") के पास है और उनका संरक्षण संयुक्त राज्य अमेरिका और अंतर्राष्ट्रीय ट्रेडमार्क और कॉपीराईट कानूनों के द्वारा किया जाता है. जब तक अन्यथा अनुमति ना दी जाये, Newell Rubbermaid आपको एक गैर-अनन्य, गैर-आबंटित और गैर-हस्तांतरणीय लाइसेंस देता है, जिससे आप निजी, शैक्षणिक और गैर वाणिज्यिक उपयोग के लिए इस वेबसाईट पर किसी सामग्री की एक कॉपी का उपयोग या डिस्प्ले कर सकते हैं, बशर्ते कि आप ऐसी सामग्री में निहित सभी ट्रेडमार्क और कॉपीराईट नोटिस का रख-रखाव करें. जब तक अन्यथा अनुमति ना दी जाये, इस वेबसाइट पर उपस्थित किसी भी सामग्री को Newell Rubbermaid की लिखित पूर्व अनुमति के बिना किसी व्युत्पन्न कार्य के निर्माण, प्रकाशन या वितरण के लिए पुनः उत्पादित, संशोधित या प्रयुक्त नहीं किया जा सकता है. इस वेबसाइट पर उपस्थित किसी भी सामग्री का अनधिकृत या निषिद्ध उपयोग, नागरिक उल्लंघन माना जाएगा और उचित कानून के तहत आपराधिक दायित्व के अधीन होगा.

प्रयोक्ता सामग्री
इस वेबसाइट के कुछ हिस्सों को जानकारी और विचारों के खुले आदान प्रदान को उत्साहित करने के लिए बनाया गया है. Newell Rubbermaid आपको ब्लोग्स, डिस्कशन बोर्ड्स, और इस वेबसाइट के अन्य सार्वजनिक क्षेत्रों ("सार्वजनिक मंच") में जानकारी को पोस्ट करने, संचरित करने (ट्रांसमिट), या सबमिट करने का अवसर प्रदान करता है. आप समझते हैं कि सभी सामग्री शामिल है, लेकिन उन लेखों, चित्रों, उदाहरणों, ऑडियो रिकॉर्डिंग, और वीडियो रिकॉर्डिंग तक सीमित नहीं है. इसे सार्वजनिक रूप से पोस्ट किया जाता है या निजी रूप से वेबसाइट पर ट्रांसमिट या संचरित किया जाता है ("प्रयोक्ता सामग्री"), यह जिम्मेदारी अकेले भेजने वाले की होती है. इसका मतलब यह है कि आप उस सभी प्रयोक्ता सामग्री के लिए जिम्मेदार हैं जिसे आप अपलोड, डाउनलोड, पोस्ट, ईमेल, ट्रांसमिट करते हैं या इस वेबसाईट के माध्यम से अन्यथा उपलब्ध कराते हैं. Newell Rubbermaid इसके लिए जिम्मेदार नहीं है. Newell Rubbermaid ना तो इसके लिए जिम्मेदार है और ना ही इस वेबसाइट के माध्यम से पोस्ट की गयी प्रयोक्ता सामग्री की अखंडता या गुणवत्ता, सटीकता की गारंटी, या नियंत्रण, समर्थन के लिए उत्तरदायी है. Newell Rubbermaid इस वेबसाइट में पोस्ट की गयी हर प्रयोक्ता सामग्री का नियंत्रण नहीं करता है. तथापि, आप समझते हैं और सहमत हैं कि Newell Rubbermaid के पास ऐसी किसी भी प्रयोक्ता सामग्री की समीक्षा करने, उसे डिलीट करने या उसे एडिट करने का अधिकार है, जो Newell Rubbermaid की दृष्टि में उपयोग की इन शर्तों का उल्लंघन करती है, या जो हानिकारक या अप्रिय हो सकती है, या दूसरों की सुरक्षा के लिए खतरनाक हो सकती है.

विशेष रूप से, आप ऐसी प्रयोक्ता सामग्री की पोस्टिंग नहीं कर सकते हैं: (i) जो किसी भी व्यक्ति या समूह के लिए भौतिक रूप से नुकसानदायक है या उनके खिलाफ घृणा या उत्पीडन को बढ़ावा देती है, (ii) जिसमें कोई धमकीभरी, अश्लील, अपमानजनक, बुरी या हानिकारक जानकारी है या (iii) जो किसी अन्य व्यक्ति के कॉपीराईट ट्रेडमार्क या अन्य बौद्धिक संपदा के अधिकार का उल्लंघन करती है.

आप सहमत हैं कि आप किसी भी प्रयोक्ता सामग्री के उपयोग से सम्बन्धित सभी जोखिम वहन कर सकते हैं और आपको इनका मूल्यांकन करना चाहिए। इसमें ऐसी प्रयोक्ता सामग्री की सटीकता, पूर्णता, या उपयोगिता पर विश्वसनीयता शामिल है. आप स्वीकार करते हैं कि आप वेबसाइट के माध्यम से सबमिट की गयी किसी भी प्रयोक्ता समग्री पर भरोसा नहीं कर सकते हैं.

इस वेबसाइट पर प्रयोक्ता सामग्री पोस्ट करके, आप एतद्द्वारा प्रतिनिधित्व करते हैं कि: (अ) आप स्वयं या सभी आपके द्वारा सबमिट की गयी सम्पूर्ण प्रयोक्ता सामग्री के अधिकृत लाइसेंसधारी है; (ब) आप प्रयोक्ता सामग्री को सबमिट करके किसी भी थर्ड पार्टी समझौते का उल्लंघन नहीं करते हैं; और (स) आपके द्वारा सबमिट की गयी कोई भी प्रयोक्ता सामग्री किसी ट्रेडमार्क, कॉपीराईट, पेटेंट या किसी अन्य थर्ड पार्टी बौद्धिक संपदा अधिकार का हनन नहीं करेगी और ना ही किसी लागू कानून या नियम का उल्लंघन करेगी.

इसके अलावा, प्रयोक्ता सामग्री को पोस्ट करके, आप एततद्वारा Newell Rubbermaid को सतत, गैर-अनन्य, रोयल्टी से मुक्त सबलाइसेंस दे रहे हैं, जिसके द्वारा इस वेबसाइट पर पोस्ट की गयी या Newell Rubbermaid को उपलब्ध करायी गयी किसी भी प्रयोक्ता सामग्री का उपयोग करके इस सामग्री का दुनिया भर में उपयोग, पुनरुत्पादन, विपणन, संग्रहण, वितरण, सार्वजनिक या निजी प्रदर्शन, संचरण किया जा सकता है, इसे ट्रांसमिट किया जा सकता है, इस पर आधारित व्युत्पन्न कार्य किया जा सकता है, और इसे किसी मौजूदा या भावी माध्यम में सम्पादकीय, वाणिज्यिक, प्रचारात्मक, या अन्य उद्देश्य हेतु प्रयुक्त किया जा सकता है.

निषिद्ध संचालन
इस वेबसाइट का उपयोग करके या इस पर जाकर, आप प्रतिनिधित्व करते हैं, वारंटी देते हैं और सहमत हैं कि आप:

  • ऐसा कुछ नहीं करेंगे जिससे हमारी वेबसाइट की उपयुक्त क्रियाप्रणाली खराब, अक्षम या अतिभारित हो जाये;
  • वेबसाइट का उपयोग करते हुए या इसके माध्यम से स्पाम या कोई और अनधिकृत विज्ञापन या आग्रह नहीं भेजेंगे;
  • वेबसाइट के उपयोगकर्ताओं के पते, फोन नंबर या ईमेल पते या अन्य संपर्क जानकारी (सामूहिक रूप से "संपर्क जानकारी") को ऐसे उपयोगकर्ताओं की सहमति के बिना न तो संग्रहित करेंगे, ना ही काम में लेंगे;
  • वेबसाइट के उपयोगकर्ताओं से निजी जानकारी नहीं मांगेगें;
  • अपने प्रोफाइल में कोई गलत निजी जानकारी उपलब्ध नहीं करायेंगे, एक से ज्यादा प्रोफाइल नहीं बनायेंगे, अपने प्रोफाइल को स्थानांतरित नहीं करेंगे, अपने नाम पर किसी और का प्रोफाइल नहीं बनायेंगे या बिना अधिकारिक अनुमति के कोई पेज नहीं बनायेंगे;
  • किसी व्यावसायिक उद्देश्य के लिए अपने प्रोफ़ाइल का उपयोग नहीं करेंगे;
  • किसी उपयोगकर्ता को परेशान नहीं करेंगे, उसे धमकियां आदि नहीं देंगे;
  • ऐसा कुछ नहीं करेंगे जो अवैध हो, धोखा हो, कानूनों का उल्लंघन करता हो, या दूसरी वेबसाइट का उपयोग करने वालों को नुकसान पहुंचाता हो; या
  • उपरोक्त में किसी भी बिंदु के लिए प्रयास हो, उसे प्रोत्साहित करता हो या बढ़ावा देता हो.

सामुदायिक दिशानिर्देश
इस वेबसाइट का उपयोग करते समय, आपको हमारे सामुदायिक दिशानिर्देशों का अनुसरण करना होगा.

क्या करें
उपयोग की शर्तों और सभी कानूनों और नियमों का पालन करें; और सटीक, वैध और रुचिकर सामग्री को ही सबमिट करें.

क्या न करें
इस वेबसाइट के माध्यम से या इस पर ऐसी कोई जानकारी सबमिट, पोस्ट ना करें या उपलब्ध न कराएं जो:

  • गैर कानूनी, परेशानी पैदा करने वाली, अपमानसूचक, अपमानजनक, धमकीपूर्ण, अश्लील, हानिकारक, तिरस्कारसूचक हो या किसी अन्य व्यक्ति की गोपनीयता को भंग करती हो;
  • किसी पार्टी के कॉपीराईट, ट्रेडमार्क, व्यापार के गोपनीय बिन्दुओं, पेटेंट या अन्य स्वामित्व अधिकारों का उल्लंघन करती हो;
  • जिसमें कोई कृमि, वायरस, या अन्य हानिकारक, नुकसानदायक, या विनाशकारी फाइलें, कोड, या प्रोग्राम हों;
  • जिसमें ऐसे लोगों या संस्थाओं के लिए कोई अनधिकृत विज्ञापन, प्रचार सामग्री, चेन लेटर्स, स्पाम, जंक मेल, या किसी अन्य प्रकार के अवांछित मॉस ई-मेल शामिल है, जो ऐसी मेलिंग का हिस्सा बनने के लिए सहमत नहीं हैं; या
  • आपके पास सबमिट करने, पोस्ट करने, प्रसारित करने या ट्रांसमिट करने का अधिकार नहीं है.

निम्न में किसी के लिए इस वेबसाइट का उपयोग ना करें:

  • किसी व्यक्ति या संस्था का अभिनय करने के लिए; किसी व्यक्ति या संस्था के साथ आपकी सम्बद्धता का मिथ्या अर्थ स्थापित करने के लिए; हेडर्स, रिटर्न मेलिंग, और इंटरनेट प्रोटोकोल एड्रेस सहित किसी ट्रांसमिशन जानकारी को इरादतन हटाने, डिलीट करने, बनाने या मिथ्या अर्थ में प्रस्तुत करने के लिए; या आपके द्वारा इस वेबसाईट के माध्यम से सबमिट की गयी सामग्री को किसी अन्य रूप में प्रस्तुत करके पहचानकर्ताओं को अन्यथा भ्रमित करने के लिए;
  • बातचीत के सामान्य प्रवाह को बाधित करने के लिए या अन्यथा इस तरीके से व्यवहार करने के लिए जो अन्य उपयोगकर्ताओं की रीअल-टाइम एक्सचेंज में संलग्न होने की क्षमता को नकारात्मक रूप से प्रभावित करता हो;
  • इस वेबसाइट या इस वेबसाइट से संबन्धित सर्वर या नेटवर्क को नुकसान पहुँचाने, बाधित करने या उसमें हस्तक्षेप करने के लिए;
  • अन्य उपयोगकर्ताओं को इलेक्ट्रॉनिक रूप से बाधित या अन्यथा परेशान करने के लिए;
  • ऐसी गतिविधियों में शामिल होने के लिए जिनकी सहायता से आप दूसरों के निजी गोपनीयता अधिकारों का उल्लंघन करते हों, इसके अनुसार आप लागू कानून की अनुमति के अलावा, अन्य उपयोगकर्ताओं की जानकारी को उनकी अनुमति के बिना संग्रहित या वितरित नहीं कर सकते हैं ; अथवा
  • Newell Rubbermaid के द्वारा निर्धारित किसी भी लागू नियम, दिशानिर्देश, कानून या विनियमन के उल्लंघन हेतु इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए.

इस वेबसाइट का उपयोग करके आप सहमति दर्शाते हैं कि आप इनमें से किसी भी निषिद्ध गतिविधि में या सामुदायिक दिशानिर्देशों में संलग्न नहीं होंगे. इन दिशा निर्देशों का पालन ना करने की स्थिति में आपके अकाउंट (खाते) को बंद कर दिया जाएगा. निषिद्ध गतिविधियों में संलग्न होने पर या सामुदायिक दिशानिर्देशों को तोड़ने की स्थिति में Newell Rubbermaid अन्य उचित कार्रवाई कर सकता है, लेकिन यह क़ानूनी कार्रवाई तक ही सीमित नहीं होगी.

कॉपीराईट के उल्लंघन का दावा करने के लिए प्रक्रिया और नोटिस
शीर्षक 17 के अनुसरण में, संयुक्त राज्य संहिता, धारा 512 (c) (2), कॉपीराईट उल्लंघन के दावे की अधिसूचना को निम्नलिखित नामित एजेंट के समक्ष प्रस्तुत किया जाना चाहिए:

सेवा प्रदाता: Newell Rubbermaid Inc.
उल्लंघन के दावे की अधिसूचना को प्राप्त करने के लिए नामित एजेंट का नाम: जनरल काउन्सल (परामर्शदाता)
नामित एजेंट का पूरा पता जिसे अधिसूचना भेजी जानी चाहिए:
3 ग्लेनलेक पार्कवे, अटलांटा, GA 30328
नामित एजेंट का टेलीफोन नंबर: 770.418.7000
नामित एजेंट की प्रतिकृति संख्या: 770.677.8000
नामित एजेंट का ई-मेल पता: copyright@newellco.com

प्रभावी होने के लिए, अधिसूचना एक लिखित संवाद होना चाहिए जिसमें निम्नलिखित शामिल हो:

  • उस व्यक्ति के भौतिक या इलेक्ट्रोनिक हस्ताक्षर जो इस विशेष अधिकार के स्वामी की ओर से कथित तौर पर उल्लंघन के लिए नियुक्त है;
  • जिस कॉपीराईट काम के उल्लंघन का दावा किया गया है, उसकी पहचान, या, यदि एक ही अधिसूचना के द्वारा एक ही ऑनलाइन साईट पर एक से अधिक कॉपीराईट कार्य कवर किये गए हैं, तो उस साईट पर ऐसे कार्यों की एक प्रतिनिधि सूची;
  • उस सामग्री की पहचान जिसके उल्लंघन का दावा किया गया है या जिसका उल्लंघन किया जा सकता है और जिसे हटा दिया जाएगा या जिसकी पहुँच या उपयोग को निष्क्रिय कर दिया जाएगा, और सेवा प्रदाता के लिए सामग्री की स्थिति का पता लगाने के लिए उपयुक्त उचित जानकारी;
  • पर्याप्त यथोचित जानकारी ताकि सेवा प्रदाता शिकायतकर्ता पार्टी से संपर्क कर सके, जैसे पता, टेलीफोन नंबर और यदि उपलब्ध हो तो, एक इलेक्ट्रोनिक मेल का पता जिस पर शिकायतकर्ता पार्टी के साथ संपर्क किया जा सके;
  • बयान कि शिकायतकर्ता पार्टी का अच्छा भरोसा है कि जिस तरीके से शिकायत की गयी है, उसमें सामग्री का उपयोग, कॉपीराईट मालिक, इसके एजेंट, या कानून के द्वारा अधिकृत नहीं है;
  • एक बयान कि अधिसूचना में दी गयी जानकारी सटीक और सही है, और झूठी गवाही के दंड के अंतर्गत है, कि शिकायतकर्ता पार्टी मालिक की ओर से उल्लंघन हेतु एक विशेष अधिकार के लिए अधिकृत रूप से नियुक्त है.

क्षतिपूर्ति
आप एक तृतीय पक्ष के द्वारा की गयी कार्रवाई या किसी दावे के लिए Newell Rubbermaid को क्षतिपूर्ति करने और उसे हानिरहित रखने के लिए सहमत हैं, साथ ही आप (अ) आपके द्वारा वेबसाइट के उपयोग या किसी अनुप्रयोग, सुविधा, अवयव या सामग्री के उपयोग से उत्पन्न होने वाले व्यय, लागत या नुकसान का मूल्य चुकाने (वकीलों के उचित शुल्क सहित) ("दावा") के लिए सहमत हैं; (ब) उपयोग की शर्तों में उल्लंघन की क्षतिपूर्ति के लिए सहमत हैं; (स) किसी अन्य व्यक्ति या संस्था के अधिकारों के उल्लंघन की क्षतिपूर्ति के लिए सहमत हैं; अथवा (द) आपके द्वारा निरुपित वारंटी, निरूपण या वाचाओं के उल्लंघन की क्षतिपूर्ति के लिए सहमत हैं.

कोई प्रतिनिधित्व या वारंटी नहीं
Newell Rubbermaid इस बात की कोई वारंटी या प्रतिनिधित्व नहीं देता है कि यह वेबसाइट किसी भी प्रकार के दोषों, वायरसों, या अन्य हानिकारक अवयवों से मुक्त है. हम इस वेबसाइट या Newell Rubbermaid के किसी कंप्यूटर सिस्टम से हुई हैकिंग या इन्फिलट्रेशन के परिणामस्वरूप होने वाली क्षति या नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं हैं. आप वेबसाइट के सम्बन्ध में प्रयुक्त उपकरणों और / या डेटा के बैक अप और उपयुक्त संरक्षण के लिए खुद जिम्मेदार हैं और आप सहमत हैं कि आपकी वजह से Newell Rubbermaid को कोई नुकसान नहीं पहुंचेगा, और आप इस वेबसाइट के उपयोग पर आधारित किसी भी दावे, के लिए हम पर मुकदमा दायर नहीं कर सकते हैं, इसमें इस वेबसाइट से सामग्री या अवयवों के उपयोग के परिणामस्वरूप प्रोफाइल के खो जाने, काम में देरी होने या डेटा के खो जाने के दावे शामिल हैं.

इस वेबसाइट पर उपस्थित पेजों में तकनीकी त्रुटियां, पुरानी जानकारी, या टंकण त्रुटियां हो सकती हैं. लागू कानून के द्वारा अनुमत सीमा तक, यह वेबसाइट वैसे ही उपलब्ध करायी जाती है, "जैसी यह है". Newell Rubbermaid किसी भी प्रकार की व्यक्त या निहित वारंटी नहीं देता है, ना तो यह किसी विशेष प्रयोजन या व्यापारिकता की फिटनेस की वारंटी देता है, ना ही यह किसी भी प्रकार से इस वेबसाइट के द्वारा प्राप्त की गयी, या अन्यथा उपलब्ध करायी गयी, खरीदी गयी, ली गयी, स्थानांतरित की गयी जानकारी, अवयवों, सामान या सेवाओं की गुणवत्ता, डेटा अवयव, कलात्मक मूल्य या वैद्यता की गारंटी देता है. हम यह वारंटी नहीं देते हैं कि यह वेबसाइट त्रुटियों से मुक्त होगी और इन दोषों में सुधार किया जाएगा. लागू कानून लागू वारंटी के बहिष्कार की अनुमति नहीं देते हैं, इसलिए उपरोक्त बहिष्कार आप पर लागू नहीं होते हैं.

दायित्व की सीमाएँ
लापरवाही सहित किसी भी परिस्थिति में, इस वेबसाइट पर उपस्थित सामग्री या अवयवों के उपयोग की अक्षमता, या इनके उपयोग या वितरण के परिणामस्वरूप किसी विशेष, आकस्मिक, या परिणामी नुकसान या लाभ की क्षति के लिए Newell Rubbermaid का दायित्व नहीं होगा, चाहे हमें ऐसी क्षति की संभावना की सलाह दी जा चुकी हो. लागू कानून दायित्व के बहिष्कार या सीमाओं की या आकस्मिक या परिणामी क्षति की अनुमति नहीं दे सकते हैं, इसलिए उपरोक्त सीमाएं आप पर लागू नहीं होती हैं. किसी भी भी स्थिति में इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए अगर आपके द्वारा कोई भुगतान किया गया है, (चाहे कोई अनुबंध हो, या टोर्ट या अन्यथा) तो सभी क्षति, नुकसान के लिए Newell Rubbermaid की कुल देता आपके प्रति होगी.

क्षेत्राधिकार और कानून का विकल्प
Newell Rubbermaid संयुक्त राज्य अमेरिका में इलिनोइस राज्य में अपनी सुविधाओं से इस वेबसाइट का नियंत्रण और प्रबंधन करता है. जब तक अन्यथा कहा न जाये, इस वेबसाइट पर सामग्री और अवयव पूरी तरह से संयुक्त राज्य अमेरिका में उत्पादों और अवयवों को बढ़ावा देने एक लिए हैं. इस वेबसाइट पर प्रकाशित जानकारी में उन उत्पादों, प्रोग्रामों और सेवाओं के लिए सन्दर्भ शामिल हो सकता है, जिन्हें आपके देश या क्षेत्र में घोषित नहीं किया गया है, या उपलब्ध नहीं कराया गया है. इस वेबसाइट पर प्रकाशित जानकारी में उन उत्पादों, प्रोग्रामों और सेवाओं के लिए सन्दर्भ शामिल हो सकता है, जिन्हें आपके देश या क्षेत्र में घोषित नहीं किया गया है, या उपलब्ध नहीं कराया गया है.

उपयोग की इन शर्तों का प्रशासन और नियंत्रण संयुक्त राज्य अमेरिका और इलिनिओस राज्य के कानूनों के अनुसार किया जाएगा, इससे कानून के विरोध के किसी भी सिद्धांत पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा. आप और Newell Rubbermaid उपयोग की शर्तों या उनके अधीन विषयों से संबन्धित या इससे उत्पन्न किसी भी गतिविधि के सम्बन्ध में इलिनिओस में स्थित अदालत के विशेष न्यायालयों से पूरी तरह से सहमत हैं. आप और Newell Rubbermaid ऐसी किसी भी गतिविधि में गलत स्थान या मंच, निवास स्थान, व्यक्तिगत अधिकार क्षेत्र की कमी पर आधारित कोई भी आपत्ति उठा सकते हैं.

ट्रेडमार्क और कॉपीराइट्स
Newell Rubbermaid या किसी अन्य थर्ड पार्टी के ट्रेडमार्क या कॉपीराईट की प्रकृति में किसी भी अधिकार सहित, किसी बौद्धिक संपदा अधिकार के तहत लाइसेंस प्रदान करने का कार्य निहितार्थ या अन्यथा, इस वेबसाइट के द्वारा नहीं किया जाएगा. सभी ट्रेडमार्क और ट्रेड नाम उनके संबन्धित मालिकों की संपत्ति हैं.

जब तक अन्यथा वर्णित न किया जाये, Newell Rubbermaid ही इस वेबसाइट पर उपस्थित सभी ट्रेडमार्क्स और सेवाओं का मालिक है, चाहे पंजीकरण किया गया हो न नहीं. सभी पंजीकृत ट्रेडमार्क संयुक्त राज्य अमेरिका में पंजीकृत किये गए हैं (या अन्य उपयुक्त न्यायालय में).

पृथक्करणीयता
यदि उपयोग की इन शर्तों का कोई भी प्रावधान अवैध, शून्य या किसी कारण से अप्रभावी माना जाता है, तो इस प्रावधान को उपयोग की शेष शर्तों से पृथक्करणीय समझा जाएगा और यह किसी शेष प्रावधान की वैद्यता या प्रभाविता को प्रभावित नहीं करेगा.

गोपनीयता
इस वेबसाइट से व्यक्तिगत जानकारी के उपयोग और संग्रहण के सम्बन्ध में जानकारी हेतु कृपया हमारी गोपनीयता नीति देखें.

गोपनीयता से संबंधित किसी अभ्यावेदन के बावजूद, Newell Rubbermaid कानून के अनुसार आवश्यकता पड़ने पर अपने कब्जे में बिना किसी पूर्व सूचना के आपकी किसी भी जानकारी का खुलासा करने का अधिकार सुरक्षित रखता है, या यह ऐसी अच्छे भरोसे की अवधारणा पर आधारित होगा कि ऐसी कार्रवाई कानून का पालन करने के लिए, हमारे अधिकारों और संपत्ति की सुरक्षा करने के लिए, या किसी आपातकालीन स्थिति की प्रतिक्रिया के लिए आवश्यक है. इस वेबसाइट के विशेष क्षेत्रों या पेजों में ऐसे क्षेत्रों या पेजों से संग्रहित व्यक्तिगत जानकारी के उपयोग से संबन्धित अतिरिक्त या भिन्न पद शामिल हो सकते हैं.

सामान्य
उपयोग की ये शर्तें इस वेबसाइट के उपयोग से संबन्धित सभी बिन्दुओं को बताती हैं और किसी भी पूर्व या समकालीन, या विरोधी या अतिरिक्त संचार से संबन्धित बिन्दुओं पर भी प्रकाश डालती हैं.

इस वेबसाइट का कोई अनधिकृत उपयोग, संशोधन या किसी जानकारी में परिवर्तन, या इसकी उपलब्धता में बाधा उत्पन्न करना सख्त वर्जित है. Newell Rubbermaid के पास इसके सभी अधिकार सुरक्षित हैं और यह Newell Rubbermaid के किसी भी अन्य अधिकार या सीमा को किसी भी प्रकार से बाधित नहीं करता है.

इस वेबसाइट के विशेष क्षेत्रों या पेजों में इस वेबसाइट के उपयोग से संबन्धित अतिरिक्त या भिन्न शर्तें शामिल हो सकती हैं. इन शर्तों और उपयोग की ऐसी शर्तों के बीच विरोध की स्थिति में ये विशिष्ट शर्तें नियंत्रण करेंगी.

जब तक अन्यथा कहा न जाये, इस साइट पर उपस्थित सभी सामग्री © 2010 Newell Rubbermaid Inc.

सर्वाधिकार सुरक्षित.

संपर्क सूचना:
इन नियमों व शर्तों से संबंधित कोई भी प्रश्न यहाँ निर्देशित किया जाएगा:
ई-बिज़नेस टीम
Newell Rubbermaid Inc.
29 ईस्ट स्टीफ़ंसन स्ट्रीट
फ़्रीपोर्ट, आईएल 61032

ebusiness@newellco.com

हमारे उत्पादों से संबंधित प्रश्न इस पते पर निर्देशित नहीं होने चाहिए अन्यथा इनका उत्तर नहीं दिया जाएगा.