इस वेबसाइट का उपयोग करके आप नीचे उल्लिखित गोपनीयता नीति पर अपनी सहमति प्रकट करते हैं और स्वीकार करते हैं. यदि आप इस नीति से सहमत नहीं हैं, तो कृपया इस वेबसाइट का प्रयोग न करें. कंपनी इस पोस्टिंग का नवीनीकरण करके किसी भी समय नीति को संशोधित कर सकती है, और ऐसे बदलावों के बाद आपके द्वारा इसका उपयोग परिवर्तित शर्तों पर आपकी स्वीकृति दर्शाता है. कृपया परिवर्तनों के लिए उपयोग की इन शर्तों को समय-समय पर देखते रहें.
इस नीति का उपयोग यह समझने में आपकी मदद करना है कि Newell Rubbermaid Inc., इसकी सहायक व संबद्ध कंपनियाँ ("Newell Rubbermaid," "हम," अथवा "हमें") इस वेबसाइट पर आपके द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी का संग्रहण, प्रयोग व सुरक्षा कैसे करती हैं. इस नीति में इस वेबसाइट पर व्यक्तिगत सूचना सहित आपके द्वारा उपलब्ध कराई गई सभी जानकारी का समावेश है.
व्यक्तिगत सूचना का संग्रह
यदि आप कोई भी Newell Rubbermaid वेबसाइट देखते हैं, तो सामान्यत: आप किसी प्रकार की व्यक्तिगत सूचना दिए बिना, अज्ञात रूप से ऐसा करते हैं. फिर भी, कुछ मामलों में आपसे व्यक्तिगत जानकारी माँगी जा सकती है. उदाहरण के तौर पर हम हमारे दर्शकों की आवश्यकताएँ व प्रोफ़ाइल को अच्छी तरह समझने के लिए कभी-कभी ऑन-लाइन सर्वे कराते हैं. साथ ही हमारे उत्पादों व सेवाओं से संबंधित अतिरिक्त जानकारी प्राप्त करने के लिए पंजीयन, सॉफ़्टवेयर डाउनलोड, किसी न्यूज़लेटर के लिए साइन अप करते समय या हमें कोई प्रश्न भेजते समय, हम आपसे व्यक्तिगत जानकारी का अनुरोध कर सकते हैं. यदि आप हमारे द्वारा माँगी गई जानकारी न देना चाहें, तो भी आप अधिकांश Newell Rubbermaid वेबसाइट देख सकते हैं, किंतु ऐसा हो सकता है कि आप कुछ विकल्पों, प्रस्तावों और सेवाओं का उपयोग न कर सकें.
आप जब भी अपना इरादा बदलना चाहें और व्यक्तिगत सूचना (जैसे आपका डाक कोड) बदलना या हटाना चाहें, तो आप हमें जो व्यक्तिगत डेटा देते हैं, हम उसे सही करने, बदलने या हटाने का प्रयत्न करेंगे. आप नीचे निर्दिष्ट संपर्क केंद्रों पर संपर्क करके ऐसा कर सकते हैं.
ऑर्डर्स
जब आप किसी उत्पाद या सेवा का ऑर्डर देते हैं, तो हमारे लिए आपका नाम, ई-मेल पता, डाक पता, क्रेडिट कार्ड नंबर और उसकी समाप्ति दिनांक जानना आवश्यक होगा. यह व्यक्तिगत जानकारी आवश्यक है, ताकि हम आपके ऑर्डर पर कार्य कर सकें और उसे पूरा कर सकें, ऑर्डर या शिपिंग पुष्टिकरण भेज सकें, साथ ही आपको आपकी ऑर्डर की स्थिति के बारे में बता सकें. Newell Rubbermaid के साथ सभी इंटरनेट ट्रांज़ेक्शन एक सुरक्षित सर्वर पर किए जाते हैं, जो आपके क्रेडिट कार्ड की जानकारी यह सुनिश्चित करने के लिए इन्क्रिप्ट करता है कि इसे अनाधिकृत तृतीय पक्षों द्वारा नहीं पढ़ा गया है.
Newell Rubbermaid मैलिंग/मार्केटिंग संचार
यदि आप हमें व्यक्तिगत जानकारी प्रदान करते हैं और कंपनी की विशेष ईमेल सूची में शामिल होना चाहते हैं, तो हम उस कंपनी के साथ-साथ Newell Rubbermaid की सहायक व संबद्ध कंपनियों की उत्पाद/सेवा सूचनाओं, विशेष प्रस्तावों, महत्वपूर्ण मुद्दों और नए उत्पादों व सेवाओं से संबंधित ई-मेल प्राप्त करने के लिए आपको उस ईमेल सूची में रख देंगे. उस कंपनी को आपके द्वारा दी जाने वाली व्यक्तिगत सूचना Newell Rubbermaid की अन्य सहायक व संबद्ध कंपनियों से आंतरिक रूप से बाँटी जाएगी. यदि आप उस कंपनी या Newell Rubbermaid की अन्य सहायक व संबद्ध कंपनियों से ई-मेल सूचनाएँ या अन्य विपणन (मार्केटिंग) संचार प्राप्त नहीं करना चाहते हैं, तो कृपया नीचे निर्दिष्ट अचयन ई-मेल पते पर हमसे संपर्क करें.
व्यक्तिगत सूचना का उपयोग
13 या अधिक वर्ष के उपयोगकर्ता द्वारा दी गई व्यक्तिगत सूचना का उपयोग विपणन (मार्केटिंग) और विज्ञापन संबंधी उद्देश्य के सिर्फ Newell Rubbermaid और इसकी सहायक व संबद्ध कंपनियों द्वारा किया जा सकता है. इस नीति में उल्लेखन के अलावा, जैसा कि जानकारी एकत्रित करते समय आपको बताया गया था, Newell Rubbermaid आपकी सहमति के बिना इस साइट पर दर्ज की गई आपकी व्यक्तिगत सचूना तृतीय पक्षों को किराए से देने, बेचने या वितरण का कार्य तब तक नहीं करती है, जब तक कानूनी तोर पर ऐसा करना आवश्यक न हो. यदि आप हमें अपनी जानकारी अन्य तृतीय पक्षों के साथ साझा करने की सहमति देते हैं, तो हम आपकी जानकारी ऐसी तृतीय पक्ष कंपनियों से साझा कर सकते हैं, जो आपको रूचिकर लगने वाले उत्पाद व सेवाएँ प्रदान करती हैं. ये कंपनियाँ फिर उत्पाद व नमूना प्रस्तावों, वैयक्तिकृत प्रस्तावों व जानकारी के साथ सीधे संपर्क कर सकती हैं या ऐसे उत्पादों व प्रोग्राम्स पर आपकी प्रतिक्रिया माँग सकती हैं, जो उनके अनुसार आपके लिए रूचिकर हो सकते हैं. हम आपकी जानकारी की गोपनीयता की सुरक्षा करने के लिए सभी पर्याप्त प्रयास करते हैं, तथापि ट्रांसमिशन में त्रुटि अथवा तृतीय पक्षों के अनाधिकृत कार्यों के कारण प्राप्त की गई किसी भी जानकारी का प्रकटन होने पर Newell Rubbermaid की कोई जिम्मेदारी नहीं होगी.
जानने की आवश्यकता के आधार पर हम आपकी व्यक्तिगत सूचना हमारे तृतीय पक्ष सेवा प्रदाताओं से साझा कर सकते हैं. कुछ सेवाएँ प्रदान करने के लिए हम हमारी जगह पर तृतीय पक्ष सेवा प्रदाताओं को नियुक्त करते हैं. ऐसी सेवाएँ प्रदान करने हेतु सेवा प्रदाताओं के लिए आपकी व्यक्तिगत सूचना जानना आवश्यक हो सकता है. हमारे लिए आवश्यक है कि वे इस जानकारी की सुरक्षा करें और हमारी ओर से सेवा प्रदान करने के लिए ही इसका उपयोग करें. उदाहरण के लिए हम बाहरी शिपिंग कंपनियों, क्रेडिट कार्ड प्रोसेसिंग कंपनियों, रिसेलरों, वितरकों और सामग्री प्रदाताओं का उपयोग कर सकते हैं.
हम विज्ञापनदाताओं, व्यावसायिक भागीदारों, प्रायोजकों और अन्य तृतीय पक्षों से हमारे उपयोगकर्ताओं की सांख्यिकीय या सकल गैर-व्यक्तिगत सूचना साझा कर सकते हैं. इस डेटा का उपयोग हमारे उपयोगकर्ताओं को बेहतर अनुभव प्रदान करने के लिए Newell Rubbermaid वेबसाइट सामग्री और विज्ञापन को अनुकूल बनाने हेतु किया जाता है.
व्यक्तिगत सूचना का स्थानांतरण
आप जिस देश में रहते हैं, उसके आधार पर आपकी व्यक्तिगत जानकारी डेटा संग्रहण व संसाधन हेतु अन्य देश को स्थानांतरित की जा सकती है. जब हम व्यक्तिगत सूचना स्थानांतरित करते हैं, तो हम सूचना का स्थानांतरण ईयू डेटा प्राइवेसी डायरेक्टिव और अन्य देश निर्दिष्ट कानून जैसे लागू डेटा संग्रहण कानून के अंतर्गत करते हैं.
कुकीज़ और आईपी ट्रैकिंग
साइट व्यवस्थापन के उद्देश्य से यह साइट कुकीज़ का उपयोग कर सकती है. यदि आप किसी भी कारण से कुकीज़ का लाभ न लेना चाहें तो आप अपने ब्राउज़र में उन्हें स्वीकार न करें, किंतु इससे Newell Rubbermaid वेबसाइट की कुछ सुविधाएँ अक्षम या अनुपयोगी हो सकती हैं.
यह वेबसाइट आंतरिक ट्रैफ़िक निगरानी और क्षमता के उद्देश्य से या हमारी वेबसाइट के व्यवस्थापन के लिए आपके आईपी एड्रेस या डोमेन नाम का पता लगा सकती है तथा उपयोग कर सकती है. कोई व्यक्तिगत जानकरी हासिल नहीं की जाती है; किंतु उपयोगकर्ता साइट ट्रैफ़िक तरीकों की सकल या सांख्यिकीय समीक्षाओं के आधार पर आपको बेहतर सेवाएँ व सामग्री उपलब्ध कराने के लिए हमारे विभिन्न उपयोगकर्ताओं के उपयोग के तरीके ट्रैक किए जा सकते हैं.
विशेष मामले
Newell Rubbermaid विशेष मामलों में उपयोगकर्ता की जानकारी प्रकट करने का अधिकार अपने पास सुरक्षित रखती है, जब हमें यह विश्वास हो कि किसी ऐसे व्यक्ति की पहचान करने, उससे संपर्क करने या उसके विरूद्ध कानूनी कार्रवाही करने के लिए इस जानकारी का प्रकटन आवश्यक है, जो (इरादतन या गैर-इरादतन) हमारे अधिकारों या स्वामित्व, अन्य Newell Rubbermaid वेबसाइट उपयोगकर्ता को नुकसान पहुँचा सकता है या उसमें हस्तक्षेप कर सकता है, अथवा कोई और जो ऐसी गतिविधियों द्वारा हानि पहुँचा सकता है. हम किसी सम्मन के प्रत्युत्तर में या जब हमें यह विश्वास हो कि कानून को इसकी आवश्यकता है, अथवा किसी आपातकालीन स्थिति के समय आपको सूचित किए बिना व्यक्तिगत जानकारी प्रकट कर सकते हैं. हम विलय या अभिग्रहण के एक भाग के रूप में भी व्यक्तिगत जानकारी प्रकट कर सकते हैं.
बच्चों के लिए नीतियाँ
Newell Rubbermaid माता-पिता व अभिभावकों को अपने बच्चों की ऑनलाइन गतिविधियों पर निगरानी रखने के लिए प्रोत्साहित करती है. यदि आप कोई ऐसी वेबसाइट नहीं देख रहें हैं, जो विशेष रूप से बच्चों के लिए निर्देशित है, तो इस वेबसाइट पर 13 वर्ष से कम उम्र के उपयोगकर्ताओं द्वारा कोई भी जानकारी सबमिट नहीं की जानी चाहिए और 13 वर्ष से कम उम्र के उपयोगकर्ताओं को न्यूज़लेटर्स या क्लब अथवा गतिविधियों के लिए पंजीयन की आज्ञा नहीं है. इसके साथ ही, यदि कोई खरीद या प्रतियोगिता विशेष रूप से बच्चों के लिए निर्देशित न हो तो, 18 वर्ष से कम के उपयोगकर्ताओं को खरीदी करने, प्रतियोगिताओं में भाग लेने का अधिकार नहीं है. जहाँ भी आवश्यक होगा इन नीतियों के अनुपालन के सत्यापन के लिए Newell Rubbermaid आपसे अपनी आयु दर्शाने के लिए कह सकती है.
Newell Rubbermaid 13 वर्ष से कम उम्र के अतिथियों से जानबूझ कर जानकारी एकत्रित नहीं करती है या ऐसे अतिथियों से व्यक्तिगत रूप से पहचाने जाने योग्य कोई जानकारी किसी भी तृतीय पक्ष को उपलब्ध नहीं कराती है, चाहे जो भी कारण हो. हम 13 वर्ष से कम उम्र के अतिथियों को Newell Rubbermaid या तृतीय पक्ष की ओर से किसी विपणन संचार को प्रत्यक्ष रूप से प्राप्त करने की आज्ञा नहीं देते हैं.
बीबीबीऑनलाइन® प्रोग्राम
आपकी गोपनीयता हमारे लिए महत्वपूर्ण है. Newell Rubbermaid बेटर बिज़नेस ब्यूरो के Better Business Bureau के बीबीबीऑनलाइन® प्रोग्राम में सहभागिता करती है. अन्य जानकारी इस लिंक पर उपलब्ध है: http://www.bbbonline.org.
लिंक्ड साइट
कृपया यह ध्यान रखें कि इस वेबसाइट में तृतीय पक्ष वेबसाइट्स की लिंक हो सकती है. लिंक्ड वेबसाइट Newell Rubbermaid के नियंत्रण में नहीं है और किसी भी लिंक्ड साइट की सामग्री या गोपनीयता सिद्धांतों अथवा लिंक्ड साइट की किसी भी लिंक के लिए हम जिम्मेदार नहीं है.
गोपनीयता नीति में बदलाव
Newell Rubbermaid के पास इसकी वेबसाइट के उपयोगकर्ताओं को यथोचित सूचना देकर किसी भी समय यह नीति अथवा अन्य नीति या सिद्धांत बदलने या उसके नवीनीकरण के अधिकार सुरक्षित हैं. किसी भी बदलाव या सुधार को Newell Rubbermaid साइट पर पोस्ट करने से वह तुरंत प्रभावी हो जाएगा.
संपर्क सूचना
गोपनीयता नीति प्रश्न
इस गोपनीयता नीति से संबंधित कोई भी प्रश्न यहाँ निर्देशित किया जाएगा:
ई-बिज़नेस टीम
Newell Rubbermaid, Inc.
29 ईस्ट स्टेफ़िनसन स्ट्रीट
फ़्रीपोर्ट, IL 61032
privacy@newellco.com
अचयन
यनि आप हमारे डेटाबेस से अपना ईमेल पता हटाना चाहते हैं, तो कृपया optout@newellco.com पर ईमेल भेजें और विषय पंक्ति में "हटाएँ" शब्द लिखें.
हमारे उत्पादों व सेवाओं से संबंधित प्रश्न privacy@newellco.com या optout@newellco.com पर निर्देशित नहीं होने चाहिए अन्यथा उनका उत्तर नहीं दिया जाएगा.